BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत...सात मृतकों की शिनाख्त.. लिस्ट देखें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ की मौत...सात मृतकों की शिनाख्त.. लिस्ट देखें

जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। ऑफिस के स्टाफ समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार मरीज, एक अटेंडेंट और तीन कर्मचारी बताए गए हैं। दो मरीजों की स्थिति गंभीर है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अलग-अलग अस्पतालों में अन्य लोगों को भर्ती किया गया है। 

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। कलेक्टर इलैया राजा ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें तीन अस्पताल के कर्मचारी शामिल है। उन्होंने बताया कि 2021 में ही अस्पताल का रजिस्ट्रेशन किया गया था। किसकी चूक हुई और क्या गलती हुई, इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए समिति बना दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।  

सात मृतकों की शिनाख्त 

  1. महिमा जाटव, उम्र 23 साल निवासी नरसिंहपुर (स्टाफ सदस्य)
  2. वीर सिंह पिता राजू ठाकुर, उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर, जबलपुर (स्टाफ सदस्य)
  3. स्वाति वर्मा, उम्र 24 साल, ग्राम नारायणपुर, मझगवां, जिला सतना (स्टाफ सदस्य)
  4. अनुसूइया यादव पति धर्मपाल, उम्र 55 साल, निवासी चित्रकूट मानिकपुर (यूपी) 
  5. सोनू यादव उर्फ अमर पिता श्रीपाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी चित्रकूट, मानिकपुर (यूपी) 
  6. दुर्गेश सिंह पिता गुलाब सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी जबलपुर
  7. तन्मय विश्वकर्मा पिता अमन, उम्र 19 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, घामापुर
साभार 
https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/jabalpur/jabalpur-hospital-fire-live-updates-in-hindi

No comments:

Post a Comment